उत्तर प्रदेशलखनऊ

आवारा गोवंश जानवर वाहन चालकों के सफर तय करने लिए आए दिन बन रहे दुर्घटनाओं के सबब

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
7 नवंबर 2022

सिकंदरा कानपुर देहात। वाहन चालकों के लिए आवारा गोवंश आए दिन दुर्घटना का सबब बनते जा रहे हैं। जिसके कारण वाहन चालकों को अपना सफर तय करने के लिए वाहन चलाने में सुबह से शाम तक भीषण परेशानी उठानी पड़ती है। प्राप्त खबरों के अनुसार प्रदेश सरकार गोवंश की सुरक्षा एवं शांत में जीवन यापन करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर अस्थाई गौशाला का निर्माण प्रदेश सरकार तेजी के साथ करा रही है। जिसके कारण हर ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम समाज की भूमि का चिन्हाकन करने में लेखपाल एवं ग्राम प्रधान सचिव काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। लेकिन वास्तविक अमलीजामा कब पहनाया जाएगा। यह एक चिंता का विषय बना हुआ है। जबकि वहीं पर सुबह से शाम तक आवारा गोवंश किसानों की हरियाली फसल देखकर मौका पाते ही चट कर जाते हैं। जिससे बेचारा किसान 24 घंटे परेशा नजर आता है। और दिन-रात रखवाली में व्यस्त बना रहता है। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के सड़कों के किनारे रहने वाले सैकड़ों किसानों ने हमारे संवाददाता को बताया कि यदि ग्राम स्तर पर अस्थाई गौशाला शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएं तो किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या से निजात मिल सकती है। और बेचारा किसान खुशहाली की जिंदगी जीने के लिए प्रदेश सरकार का किसानों के लिए एक कारगर कदम साबित होगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button