उत्तर प्रदेशलखनऊ
नगर पंचायत सिकंदरा में प्लास्टिक मुक्त अभियान सिर्फ दीवारों की पेंटिंग तक सीमित

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूरो ब्यूरो सिकंदरा
23 सितंबर 2022
सिकंदरा कानपुर देहात। प्लास्टिक मुक्त अभियान नगर पंचायत सिकंदरा में सिर्फ दीवारों की पेंटिंग तक सीमित दिखाई दे रहा है। जबकि कस्बा सिकंदरा के बाजारों में धडल्ले से सब्जी विक्रेता सब्जी खरीददारों को पॉलिथीन में पैक कर करके सब्जी दे रहे हैं। इतना ही नहीं रेस्टोरेंट एवं चाय की दुकानों में प्लास्टिक के गिलास का इस्तेमाल किया जा रहा है।
और सरकारी निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत सिकंदरा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सिर्फ दीवाल में पेंटिंग नजर आ रही है। जबकि जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है। क्या नगर पंचायत सिकंदरा प्रतिबंधित पॉलिथीन का खुलकर प्रयोग करने वालों के खिलाफ छापामार अभियान चलाएगी।