उत्तर प्रदेश

संविधान दिवस पर मौलिक कर्तव्यों की दी गई जानकारी


*ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कानपुर देहात उप्र.*
*तहसील संवाददाता राजेन्द्र प्रताप सिंह*

पुलिस अधीक्षक  जनपद कानपुर देहात  बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा संविधान_दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई। संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों, उद्देशिका को स्मरण कराते हुए भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी,पंथ-निरपेक्ष,लोकतंत्रात्मक गणराज्य तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई गई| इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  द्वारा पुलिस कार्यालय में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के संबोधन को सुना गया व संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button