दसवें गुरु गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज नेटवर्क
लखनऊ उत्तर प्रदेश
मान बहादुर सिंह
राम सनेही घाट बाराबंकी ।।सुमेर गंज बाजार स्थित गुरुद्वारा में गुरुवार को सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह की जयंती धूमधाम से मनाई गई। और सिखो द्वारा अरदास और भजन कीर्तन किया गया।
सरदार निर्मल सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह का जन्म पटना में हुआ था।
उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की थी।
जिसे सिख धर्म में प्रमुख माना जाता है।
गुरु गोविंद सिंह एक महान योद्धा और धार्मिक व्यक्ति थे। मुगल शासक औरंगजेब ने उनके पिता गुरु तेग बहादुर को इस्लाम धर्म कबूल करने से मजबूर किया था ।लेकिन वह मुगलों के आगे नहीं झुके और इस्लाम कबूल करने से इनकार कर दिया। गुरुद्वारे में अरदास पूरा होने के बाद लंगर का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर सरदार नरेंद्र सिंह, आत्म जीत, हरिजिंदर सिंह,हरजोत सिंह, गुरुमीत सिंह,महेंद्र सिंह,रिंकल,रवि सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।