पुलिस ने नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जीटी-7, रामजी पोरवाल संवाददाता तहसील औरैया।
04 फरबरी 2024
#औरैया।
सम्बन्धित मुकदमा धारा 354 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना ऐरवाकटरा ने पुलिस अधीक्षक चारू निगम के दिशा निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व व क्षेत्राधिकारी बिधूना के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे है वांछित/वारण्टी/जिलावदर अभियान के तहत दो नफर वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार किये गये। थाना ऐरवाकटरा के उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद द्वारा मय हमराही कर्मचारीगण की मदद से आज दिनांक 04 फरबरी को समय करीब 07.25 बजे सीएचसी ऐरवाकटरा के सामने एक नफऱ वांछित अभियुक्त राहुल कठेरिया पुत्र राम शरन निवासी करमूपुर थाना ऐरवाकटरा जनपद औरैया उम्र करीब 25 वर्ष को धारा 354 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्याय़ालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद, का0 दिनेश कुमार शामिल रहें।