उत्तर प्रदेशलखनऊ

घने कोहरे में यमुना पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी कार

नेवी जवान की मौत,रेस्क्यू कर निकाला गया शव,अन्य की तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। बीती रात घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार क्रेटा कार यमुना पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी। रात में ही पुलिस ने क्रेन से कार बाहर निकलवाई। जिसमें एक युवक का शव मिला। जिसकी पहचान जेब मे मिले आधार कार्ड से हुई। कार में अन्य कितने लोग थे, यह पता नहीं है। सम्भावीत लोगों की तलाश में एसडीआरएफ की टीम ने नदी में रेस्क्यू शुरू कर दिया है। मृतक गाजियाबाद के रहने वाला और नेवी में तैनात था।


शुक्रवार की रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार एक क्रेटा कार यमुना पुल की रैलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। टूटी रेलिंग देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि कार जालौन की तरफ से आ रही होगी। कार गिरने की तेज धमाके की आवाज सुनकर वहां तैनात पालिका कर्मी रज्जन बाहर आया। इस दौरान रात में निकल रहे वाहन स्वामियों ने पुलिस को सूचना दे दी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और कार निकलवाने के लिए क्रेन बुलाई। क्रेन ने कार को बाहर निकाला। कार में एक युवक का शव मिला। जिसकी पहचान 34 वर्षीय करन सहगल पुत्र संजय सहगल निवासी राजनगर गाजियाबाद के रूप में हुई। करन नेवी जवान था जो मुंबई में तैनात था। कार में कितने लोग थे यह भी किसी को जानकारी नहीं। पुलिस की सूचना पर सुबह एसडीआरएफ की टीम आ गई और रेस्क्यू स्टार्ट कर दिया। कार में एक जोड़ी अतिरिक्त जूते मिले है, इससे पुलिस को लग रहा है कि एक युवक और साथ मे था जो मिसिंग है। एसडीआरएफ टीम तलाश कर रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजनों के अनुसार करन दोस्तो के साथ कुल्लू मनाली के लिए गया था लेकिन यहां कैसे आ गया वह भी नहीं बता पाए। परिजन औरैया आने के लिए गाजियाबाद से निकल लिए है। घटना से हड़कम्प मचा रहा। रात में डीएम पीसी श्रीवास्तव व एसपी चारु निगम भी मौके पर पहुंची थी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button