केंद्र सरकार की अग्निपथ वीर योजना में भर्ती हेतु दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
10 सितंबर 2022
दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले युवाओं को पुरस्कृत किया गया।
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को जागरूक करना मुख्य उद्देश।
सिकंदरा कानपुर देहात। युवा समाजसेवी ताशू ठाकुर के जन्म दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार की योजना अग्निपथ वीर की भर्ती के तैयारी के उद्देश्य को लेकर युवाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन दमनपुर गांव में किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वालों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर ताशू ठाकुर एवं रिटायर्ड कैप्टन अवधेश त्रिपाठी सूबेदार मेजर ओम सिंह भदौरिया रिटायर सूबेदार कमलेश सिंह ट्रेनर महेंद्र सिंह चौहान रिटायर फौजी लाल सिंह रिटायर गोविंद यादव रिटायर देवेंद्र सिंह फौजी ने बताया कि केंद्र सरकार की अग्निपथ वीर योजना में युवाओं को भर्ती हेतु जागरूक करने के उद्देश्य लेकर 16 सौ मीटर दौड़ का आयोजन किया गया एवं दौड़ में प्रति भाग लेने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। रिटायर्ड फौजियों का उद्देश्य है ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाना उनका उद्देश्य है। इसलिए उपरोक्त आयोजन आगामी महीने में भी आयोजित किए जाएंगे।






