उत्तर प्रदेश

सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष ने पीडीए कार्यक्रम को किया संबोधित

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरो रिपोर्ट औरैया।
03 फरबरी 2024

#औरैया।

आज शनिवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय ककोर पर सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने महिला सभा के सेक्टर और बूथ स्तरीय बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की अपील की गई। रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि सपा में महिलाओं का सम्मान सदैव सुरक्षित रहा है। चाहे समाजवादी पेंशन हो या कन्या विद्या धन हो अथवा दस नब्बे जैसी महिला सुरक्षा की सुविधाएं, सब सपा सरकार में ही लागू रहीं। आने वाले समय में महिलाएं एक जुट होकर पीडीए गठबंधन की सरकार बनाएंगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रश्मि यादव के साथ राष्ट्रीय महासचिव रचना सिंह, पल्लवी पाल, मनीषा गौतम, साधना दोहरे, अनामिका, कौशल्या नायक, खुशबू बाल्मिक, नेहा खान, सुमन सैनी, रश्मि सविता आदि करीब बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं ।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button