उत्तर प्रदेशलखनऊ

चौपाल लगाकर लोगो की सुनी समस्याएं,कुछ का किया निस्तारण

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेट वर्क,कंचौसी,सहार ,ब्लॉक रिपोर्टर बृजेश बाथम

कंचौसी,औरैया
सहार ब्लॉक के ग्राम पंचायत ढिकियापुर में ग्राम पंचायत सचिवालय में आज विशेष चौपाल लगाकर लोगो की समस्याओं को सुना गया और कुछ का मौके पर निस्तारण भी किया गया।समस्याओं में वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,विकलांग पेंशन योजना,सामूहिक विवाह योजना तथा आयुष्मान कार्ड योजना आदि से संबंधित कई योजनाओं की लोगो को जानकारी दी गई और सरकार द्वारा लोगो को इन योजनाओं का जो लाभ दिया जा रहा है उसका लाभ अधिक से अधिक लोगो तक पहुंच सके ,इसकी जानकारी खंड विकास अधिकारी विश्वनाथ पाल द्वारा लोगो को दी गई।सामूहिक विवाह की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गरीब निआश्रित वेटी के लिए दस हजार रूपये का सामान, पैतीस हजार रूपये नकद तथा छः हजार रुपया खान पान आदि के लिए सरकार द्वारा दिया जाता है और शादी को विधि विधान से संपन्न करवाकर प्रमाण पत्र भी उपलब्ध करवाया जाता है ।वृद्धा ,विधवा आदि पेंशन धारकों के बारे में खंड विकास अधिकारी ने बताया कि खाते में एक हजार रूपये से कम होने पर पेंशन धारकों के खाते में उनकी क़िस्त नही आ सकेगी।इस चौपाल में सैकड़ों लोग उपस्थित थे।इसके अलावा ए डी ओ समाज कल्याण पुष्पा देवी,लेखपाल पवन दीक्षित,ग्राम पंचायत सचिव सलीम अहमद,ग्राम प्रधान दिनेश राठौर,ग्राम पंचायत सदस्य , आंगनवाड़ी कार्य कायित्री,आशा बहुएं,पंचायत सहायक कवि शर्मा आदि उपस्थित थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button