बिलग्राम में बन्द मकान को चोरों ने खंगाला,कैश सहित लाखो का सामान चोरी

लगातार चोरी की घटनाओं से मोहल्लेवासी में दहशत, पहरा देने को मजबूर
ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
बी जी मिश्र
हरदोई।बिलग्राम कस्बे में पिछले एक हफ्ते से सिलसिलेवार अज्ञात चोरों ने मकानों के ताले तोड़ने के साथ चोरी वारदात को अंजाम दे चुके है। बीती रात को भी चोरों ने बिलग्राम कसबे के मोहल्ला रफैयत गंज निवासी हरिश्चंद्र राठौर के मकान के ताले तोड़ चोरी कर नगदी सहित माल ले गए। बिलग्राम कस्बे में लगातार बढ़ रही चोरियों पर अंकुश लगाना तो दूर पुलिस अभी तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई हैं। इससे मोहल्लेवासियों में पुलिस के प्रति आक्रोश हैं।बीते दिनों मोहल्ले के निवासी अजीज अहमद,रज्जन सैनी के माकानों को रात चोरो ने बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर सिलाई मशीन सहित अन्य कमरों में रखा सारा सामान बिखेर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफैयत गंज में चोरी की लगातार घटनाएं होने से लोगों के अंदर दहशत है। चोरों के डर से मोहल्लेवासी रात में जागकर पहरा देने को विवश हैं।बिलग्राम कोतवाली पुलिस को चोरी की जानकारी होने पर सिर्फ खानापूर्ति कर अपना कर्तव्य पूरा कर ले रही है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि रात में पुलिस के गश्त न करने से चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।घटना के बाद पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई।चोरी की इन सभी मामलों में कोतवाली पुलिस खामोश बैठी है।अभी तक किसी भी चोरी के मामले का खुलासा नहीं हो सका है।
इस घटना पर क्या बोले अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी






