उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने भगवतेाचार्य पंडित श्री योगेश प्रभाकर जी महाराज को किया सम्मानित

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल 7017774931
इटावा-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चैहान के नेतृत्व में पचदेवरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के भागवताचार्य पंडित श्री योगेश प्रभाकर जी महाराज श्री वृंदावन धाम एवं नन्हे भगवताचार्य पंडित कृष्णा चेतन तिवारी को फूल मालाओं से पटका पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चैहान के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी पचदेवरा भागवत पंडाल में पहुंचे और वहां श्रीमद् भागवत कथा रस प्रवाहक कर रहे पंडित योगेश प्रभाकर जी महाराज पंडित कृष्णा चेतन तिवारी व उनकी संगीतकार टीम का भव्य स्वागत किया साथ ही परीक्षित पंडित गिरजा शंकर तिवारी श्रीमती लक्ष्मी तिवारी को भी पटका पहना कर सम्मानित किया
इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर ए के शर्मा जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चैहान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीके वर्मा उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी देवेंद्र सिंह चैहान मुन्ना आढतिया जिला संरक्षक हरि गोपाल शुक्ला रविंद्र शुक्ला जिला प्रभारी शिव भूषण सिंह चैहान नगर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप नगर अध्यक्ष इकदिल रंजीत राठौर महिला जिला अध्यक्ष गुड्डी बाजपेई अनुभव पांडे स्वप्निल सिंह चैहान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।