उत्तर प्रदेशलखनऊ
सहायक कोषाधिकारी को सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई !

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात
29 अप्रैल 2023
कानपुर देहात जनपद के कोषाधिकारी कार्यालय में सेवानिवृत्त होने पर सहायक कोषाधिकारी अनुज कुमार दीक्षित की विदाई माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी गई।
मुख्य कोषाधिकारी के के पांडे ने विदाई समारोह के दौरान कहा कि श्री दीक्षित जी अपने नियम के पक्के रहे। वह कभी अपने कार्यों के प्रति लापरवाही नहीं करते दिखे। समय से आफिस पहुंचना और आमजन से भी बहुत सलीके से पेश आना उनकी सबसे बड़ी खूबी थी। विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन कार्यालय के सुनील कुमार गौतम द्वारा किया गया इस मौके पर वित्त एवं लेखाधिकारी शिवा त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रूची वाजपेई, कार्यालय के लेखाकार गौतम जी, गोपाल जी गुप्ता, अधिकारीगण, कर्मचारीगण व परिवारीजन आदि उपस्थित रहे।






