उत्तर प्रदेशलखनऊ

अमृत सरोवर तालाव के खुदाई का कार्य नरेगा मजदूरों से ना कराकर जेसीबी मशीन द्वारा कराया गया।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
29 अगस्त 2022

अमृत सरोवर तालाब के निर्माण का कार्य आज भी पड़ा अधूरा।

ग्रामीणों में प्रधान के प्रति पनप रहा आक्रोश।

सिकंदरा कानपुर देहात। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजना के अंतर्गत अमृत सरोवर का निर्माण कार्य शासन की मंशा रूप ब्लॉक राजपुर के करीब आधा दर्जन गांव में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जिसमें खाऊ कमाऊ नीति के अंतर्गत सिर्फ औपचारिकता का कार्य किया जा रहा है। प्राप्त खबरों के अनुसार ब्लॉक राजपुर के गांव रतापुर में अमृत सरोवर का कार्य सिर्फ कच्चा खुदाई तक सीमित रहा और अनुमानित लागत 18 लाख रुपए का कार्य बोर्ड लगा दिया। क्या लेकिन अभी तक कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। ग्राम प्रधान सावित्री देवी पत्नी सीता राम कटियार, सचिव संदीप पटेल के कार्यकाल में कार्य का अंजाम दिया गया था। वहीं पर ग्रामीणों का आरोप है कि नरेगा के अंतर्गत कार्य न कराकर जेसीबी मशीन द्वारा कार्य कराया गया और धन का बंदरबांट किया गया। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। वहीं पर आलोक कटियार ने आरोप लगाया है कि जेसीबी मशीन द्वारा अमृत सरोवर तालाब खुदाई कार्य किया गया और नरेगा के अंतर्गत कार्य दिखा करके भारी पैमाने पर बंदरबांट किया गया। जिसकी शिकायत जिले के आला अफसरों से की जा चुकी है। लेकिन वैधानिक कार्रवाई आज भी अधर में लटकी पड़ी हुई है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button