मत्स्य सम्पदा योजना अंतर्गत पात्र आवेदकों के चयन हेतु समिति की बैठक का हुआ आयोजन

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
02 दिसंबर 2022
भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु विभागीय पोर्टल पर प्राप्त आवेदनो मे से पात्र आवेदको के चयन हेतु जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे की उपस्थिति मे जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया | बैठक मे जनपद स्तरीय समिति ने निजी भूमि पर तालाब निर्माण प्रथम वर्ष निवेश मीठा जल परियोजना, मत्स्य बीज़ हैचरी परियोजना क्यीओस्क निर्माण / सजावटी मछली परियोजाना , बायो फ्लोक् पॉण्ड निर्माण सावर्धन प्रथम वर्ष निवेश परियोजना, मध्याकार मत्स्य आहार मिल 8 टन प्रतिदिन क्षमता, मोटर साइकल विथ आइस बॉक्स , ब्र्हद मत्स्य आहार मिल , 20 टन प्रतिदिन क्षमता ब्रहद री सरकुलेटरी सिस्टम / बायो फ्लोक 50 टैंक 4 मी0 व्यास परियोजना , साइकल विथ आइस बॉक्स परियोजना इस प्रकार कुल 79 लाभार्थियो के चयन समिति द्वारा अनुमोदन किए जाने के साथ ही विभागीय पोर्टल पर ई लॉटरी साफ्टवेयर पर परियोजनावार लाभार्थीवार जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी, कार्य अधिकारी जिला पंचायत , सहायक अभियंता सिचाई , जिला कृषि अधिकारी , अग्रणी जिला प्रबन्धक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी , मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य , प्रगतिशील मत्स्य पालक प्रमोद निषाद की उपस्थित मे ई लॉटरी से चयन प्रक्रिया की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रक्रिया में पात्र लाभार्थियों का चयन करते हुए लॉटरी प्रक्रिया को संपन्न कराएं उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए एवं पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ दिया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य से कहा कि चयन प्रक्रिया को पूर्ण कराते हुए चयनित लाभार्थियों से संबंधित पत्रावली समय से उपलब्ध कराएं इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।