उत्तर प्रदेश

एकजुटता से ही राजनीति में भागीदारी व समाज को सम्मान                    
डॉ. सुमन्त गुप्ता

                          
   
*- पुरुष व महिला कमेटी के विस्तार के लिए पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश*  
*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, रिपोर्ट राम प्रकाश शर्मा*                                            
*औरैया।*  अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया की आवश्यक बैठक श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई, विशिष्ट अतिथि के रूप में अनूप कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद व अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार मौजूद रहे, बैठक में मौजूद वैश्य बंधुओ ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।                                              . बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि एकजुटता से ही राजनीति में भागीदारी व समाज को सम्मान मिलेगा, चुनाव करीब आ रहे हैं, वैश्य समाज के लोगों को एकजुट रहकर अपनी संख्या बल के साथ एकता का प्रदर्शन करना हैं, वर्तमान परिवेश में समाज के अविवाहित युवक युवतियों के विवाह की बड़ी समस्या हैं, सामाजिक जनसंपर्क से ही इसका निदान संविधान संभव हैं, उन्होंने बताया कि विवाह से पूर्व बच्चों को प्री-वेडिंग फोटो सेशन सामाजिक दृष्टिकोण से उचित नहीं हैं, इस पर बच्चों के अभिभावकों को मंथन करते हुए प्रतिबंध लगाने की जरूरत हैं, तथा उन्होंने शादी समारोहों में फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 3 मई को दिल्ली में दिल्ली प्रदेश की बैठक आहुत की गई है, जिसमें दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाने हेतु विचार विमर्श किया जाएगा तथा दिनांक 24 मई को आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बांदा में समाज के अविवाहित बच्चों के विवाह की समस्या के समाधान के लिए युवक- युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा एवं दिनांक 29-30 अगस्त को प्रयागराज के झूसी में राष्ट्रीय वैश्य महापंचायत का आयोजन जिसके अंतर्गत निकट भविष्य की राजनीति में वैश्य समाज की भूमिका पर विचार विमर्श किया जाएगा।                                         .  विशिष्ट अतिथि अनूप गुप्ता ने बताया कि औरैया में शीघ्र ही जिला स्तरीय वैश्य समागम का बृहद आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष-औरैया को विपिन कुमार पोरवाल (बंटू) व जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे को जनपद व नगर पुरुष व महिला कमेटियों के गठन हेतु आवश्यक निर्देश दिए, परिषद के जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पदाधिकारियों से विचार विमर्श करने के उपरांत जनपद भ्रमण कर पुरुष व महिला कमेटियों का शीघ्र गठन किया जाएगा। बैठक को परिषद के नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, कपिल गुप्ता, शिक्षक प्रदीप गुप्ता, महिला शाखा की जिलाध्यक्ष पूनम पुरवार आदि समाज के बंधुओं ने संबोधित किया। बैठक का संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से महिला जिलाध्यक्ष शिक्षिका पूनम पुरवार, नगर अध्यक्ष राधा आर्या, संगठन मंत्री श्वेता पोरवाल, परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन पोरवाल, अनिल गुप्ता, विष्णु गहोई, राम आसरे गुप्ता, प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ,शशि राज सेठ, लालजी अग्रवाल,अभिषेक पोरवाल, अमित गहोई,शिक्षक रविंद्र कुमार शिवहरे, संजय अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, शशिकांत पोरवाल आदि वैश्य बंधु व महिलाएं मौजूद रहीं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button