राष्ट्रीय लोक अदालत के आपसी सुलह से निपटेंगे विवाद

विधिक साक्षरता शिविर में लोगों को क़ानूनी व योजनाओं की दी गई जानकारी
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।
औरैया। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में देवकली महोत्सव में गुरुवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विधिक एवं जन लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही 11 फरवरी को आयोजित होने वाली लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया गया। लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद आपसी सुलह समझौते से निपटाने को लेकर रणनीति बनाई गयी।
देवकली महोत्सव में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर का मुख्य अतिथि सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वाती चन्द्रा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित का व फूल माला अर्पित कर शुभारम्भ किया। उन्होंने विधिक एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी और 11 फरवरी को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह समझौता से अधिक से अधिक वाद निपटाने की अपील की। वरिष्ठ अधिवक्ता देवेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सारी प्रक्रिया निःशुल्क होती है। नायब तहसीलदार पवन कुमार ने राजस्व विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी देते हुए लोगों से उनका लाभ लेने की अपील की। पीएलबी रवि दत्त ने स्थाई लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी देकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया। शिविर का संचालन पीएलबी ग्रुप लीडर लालता प्रसाद ने किया। इस मौके पर भीमसेन सक्सेना, ज्ञान सक्सेना,पूर्व हिंदी विभागध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य पीके शुक्ल, पीएलबी किरन चौहान, राजकुमार, आले हसन, रामचन्द्र शुक्ला समेत काफी लोग मौजूद रहे।