अपराध नियंत्रण की दिशा में पुलिस को मिली एक और बड़ी कामयाबी

अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
ग्लोबल टाइम्स- 7 न्यूज़ नेटवर्क 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
30 अक्टूबर 2023
# शिवली
कानपुर देहात, उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शिवली पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई, जिसमें एक अभियुक्त को 315 बोर के अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार भाऊपुर चौकी प्रभारी अंकित यादव अपने हमाराह हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह के साथ क्षेत्र में गश्त के दौरान चेकिंग अभियान चला रहे थे तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर वापस भागने का प्रयास किया संदेह होने पर पुलिस द्वारा उसे घेर कर पकड़ लिया गया जिसकी तलाशी लेने पर 315 बोर का एक देसी तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस उसके पास से बरामद हुए | पकड़ा गया व्यक्ति 31 वर्षीय राजेश उर्फ ठेकेदार पुत्र शिव प्रताप गांव हरकिशनपुर, थाना शिवली, कानपुर देहात का निवासी है | कोतवाली प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया की पकड़े गए अभियुक्त पर आयुध अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है |






