उत्तर प्रदेश

मांगों को लेकर आशा वर्कर्स का धरना, सीएमओ कार्यालय पर आंदोलन की चेतावनी।

Breaking

औरैया
उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के आवाहन पर सोमवार 15 दिसंबर को जिले की आशा कार्यकर्ताओं ने 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। राज्यव्यापी हड़ताल के तहत जिले भर के सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से आई आशाओं से हड़ताल का नोटिस भी दिलवाया गया।

धरना प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, न्यूनतम वेतन की गारंटी, कार्य सीमा तय करने, ईएसआई, ईपीएफ व ग्रेच्युटी का लाभ देने, बकाया प्रोत्साहन राशि के भुगतान तथा मृतक आशा कार्यकर्ताओं के आश्रितों को बीमित राशि, मुआवजा व सेवा का अवसर देने की मांग की।

आशाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आगामी 26 नवंबर को जिला मुख्यालय के साथ-साथ सीएमओ कार्यालय समाधान पूर्वा पर भी आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में ज्ञापन पहले ही संबंधित अधिकारियों को सौंपा जा चुका है।

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अर्चना, संगीता कुमारी, गिरजेश कुमारी, कंचन परिहार, सुमन देवी, सुरुचि, नीलम, विनीता, ममता शुक्ला, संगीता रानी सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता शामिल रहीं।
रिपोर्टर रामप्रकाश शर्मा!

Global Times 7

Related Articles

Back to top button