उत्तर प्रदेशलखनऊ

ग्राम पंचायत जैतापुर में हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

जिले में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगातार हो रहा है शिविरों का आयोजन

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चला जा रहे हक हमारा भी तो है, अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम जैतापुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को विधिक एवं जन लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ऊषा पांडेय ने शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। पीएलवी रविदत्त ने प्री- लिटिगेशन स्तर पर दाम्पत्य वाद, राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभ, मध्यस्थता एवं विवाद के वैकल्पिक साधन आदि की जानकारी दी। पीएलवी पायल राठौर ने आगामी 12 नवम्बर को आयोजित होने वाली लोक अदालत की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही गांव में डोर-टू-डोर प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में पीएलवी माण्डवी, जुबली, रमनलाल यादव, गौरव सिन्हा, विद्यालय की शिक्षिका रंजना सिंह, उपासना, रश्मि, अंकुश, आदर्श, शुभ, हिमांशु कुमार आदि मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button