उत्तर प्रदेश

पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था उन्नाव उत्तर प्रदेश द्वारा नि:शुल्क शिविर का हुआआयोजन!

उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी

पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था,उन्नाव, उत्तर प्रदेश के “जिला अध्यक्ष” तथा समाज सेवी भूतपूर्व सैनिक सतीश कुमार वाजपेई ने स्वास्थ्य के लिए एक पहल करते हुए डॉ० बी एस कुशवाह इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस,लखनपुर के सहयोग से आज उन्नाव शहर के मकान नं 749, इंदिरा नगर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कराया।


आज के इस शिविर में दंत रोग,हड्डी रोग,शिशु एवं बाल रोग, नाक कान,गला,रोग विशेषज्ञों ने रोगियों का परीक्षण किया तथा उनको निःशुल्क 0दवाएं वितरित की ।
शिविर में कुल 203 रोगियों ने अपना पंजीकरण कराया कुछ जटिल रोगों से पीड़ितों को रामा अस्पताल में बुलाया गया जिसके लिए उन्नाव से गाड़ी जाएगी और उसी गाड़ी से वापसी भी कराई जाएगी ।
आज के इस शिविर में डॉ० अंशुल सिंह,PRO अनिल कुमार सिंह,डॉ० कंचन नर्सिंग स्टॉफ में सलोनी,गीता GDA बबलू,अनुराग आदि ने अपनी अपनी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की सतीश कुमार बाजपेई के सारथी संजय कुमार सिंह,राजेश कुमार मिश्र, नन्द किशोर पटेल, चन्द्र नाथ पटेल आदि ने अहम भूमिका निभाई ।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button