उत्तर प्रदेश
ऐतिहासिक स्थल हमारी परंपरा एवं संस्कृति का प्रतीक हैं, उन्हें हर हाल में सहेजना हमारा दायित्व एवं कर्तव्य दोनों है: जिलाधिकारी

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
कानपुर देहात
17 अक्टूबर 2023
जिलाधिकारी आलोक सिंह और मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सबसे प्रमुख ऐतिहासिक स्थल शुक्ल तालाब का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक स्थल जिले की पहचान सुनिश्चित करता है, इसके सौन्दर्यीकरण का विशेष ध्यान रखा जाये इस स्थल पर साफ-सफाई और रंग-रोगन किया जाये अवांछित तत्व जो इस ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान पहुंचाते हैं उनके प्रवेश को वर्जित किया जाये। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि ऐतिहासिक स्थल हमारी परंपरा एवं संस्कृति का प्रतीक हैं उन्हें हर हाल में सहेजना हमारा दायित्व एवं कर्तव्य दोनों है।