उत्तर प्रदेश

पूनम को जिलाध्यक्ष की कमान, पायल बनी जिलामंत्री

Breaking


*राधा आर्या को बनाया नगर अध्यक्ष तो श्वेता को नगर महामंत्री*

*अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की जिला व नगर महिला इकाईयों का गठन*
*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 28 सितंबर 2025*                                                                                      
*#औरैया।*  अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की आवश्यक बैठक परिषद के जिलाध्यक्ष समाजसेवी विपिन पोरवाल (बंटू) की अध्यक्षता में रविवार को गोपाल वाटिका में संपन्न हुयी, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अनूप गुप्ता मौजूद रहे। बैठक में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की जिला, जिला महिला व नगर कमेटी का सर्वसम्मति से गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गयीं जिसके अंतर्गत प्रांतीय उपाध्यक्ष हेतु विष्णु गहोई को मनोनीत किया गया।                                                . महिला जिला इकाई में मंजू गर्ग को संरक्षक, पूनम पुरवार जिलाध्यक्ष, पंकज प्रज्ञा व दीपा पोरवाल को जिला उपाध्यक्ष, पायल पोरवाल जिला महामंत्री व नीलम लोहिया को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं, जबकि महिला नगर टीम में लक्ष्मी बिश्नोई को संरक्षक, राधा आर्या को नगर अध्यक्ष, सुधा अग्रवाल को नगर उपाध्यक्ष, स्वेता पोरवाल को नगर महामंत्री व सपना गुप्ता को नगर के उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में मौजूद लोगों ने सभी पदाधिकारियों का  माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूनम पुरवार ने कहा कि जिले का भ्रमण कर विचार विमर्श करने के उपरांत सभी घटकों की महिलाओं को कमेटी व संगठन में सम्मानजनक स्थान दिया जाएगा, जिला महामंत्री पायल पोरवाल ने कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में निर्भीकता के साथ आगे बढ़ रही है, बैठक में 2 अक्टूबर गुरुवार को प्रातः 9 बजे से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 156 वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ विचार गोष्ठी आयोजन पर निर्णय लिया गया।                                               . कार्यक्रम का संयोजक राम आसरे गुप्ता व अनिल बिश्नोई को बनाया गया जबकि अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा उत्तराखंड के कनखल हरिद्वार में आगामी 8-9 नवंबर को दो दिवसीय अधिवेशन व सम्मान समारोह में जिला कमेटी के नेतृत्व में औरैया से वैश्य बंधुओं की सहभागिता के संबंध में विचार विमर्श किया गया, सर्वसम्मति से यात्रा संयोजक हेतु जिला महामंत्री नरेश शिवहरे व प्रांतीय उपाध्यक्ष विष्णु गहोई को नियुक्त किया गया। बैठक को नपा अध्यक्ष अनूप गुप्ता, संरक्षक मंजू गर्ग, समाजसेवी अभिषेक गुप्ता, शिक्षक अनूप गुप्ता, विनय पुरवार, जिलाध्यक्ष विपिन पोरवाल आदि लोगों ने संबोधित किया, बैठक में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन पोरवाल, विचित्र पहल संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) पोरवाल (रानू)  नितिन पुरवार, प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, विचित्र पहल संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) आदि आधा सैकड़ा वैश्य बंधु व महिला शक्ति मौजूद रहीं, बैठक का संचालन जिला प्रभारी नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button