उत्तर प्रदेश

सपा सुप्रीमो के नेतृत्व में कई प्रभावशाली नेता भाजपा छोड़कर सपा में हुए शामिल

                                              जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा

12 जून 2025                                              औरैया समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में आज बुधवार  11 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए आज बड़ी संख्या में औरैया के कई प्रभावशाली लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सभी को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए उम्मीद जताई कि उनके आने से समाजवादी पार्टी को विधानसभा चुनाव 2027 में मजबूती मिलेगी।
    समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ पहुंचकर आज बुधवार को पूर्व सांसद एवं विधायक दिबियापुर  प्रदीप यादव की प्रेरणा से भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए अरविन्द कुमार पोरवाल दिबियापुर औरैया के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रहे है। इस क्षेत्र के वरिष्ठ व्यापारी गोविन्द पोरवाल एवं दीपक गुप्ता पूर्व सभासद रजत यादव चेयरमैन रेडक्रास सोसायटी औरैया, डॉ. कप्तान सिंह पाल जो पूर्व जिला यूनानी एवं आयुर्वेद अधिकारी भी रहे है तथा राष्ट्रीय धनगर महासभा के जिलाध्यक्ष संजीव धनगर सहित मोहित पाल एवं बारेलाल पाल ने भी दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव के साथ लखनऊ पहुंचकर पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इरशाद कुरैशी, सर्वश्री अजय यादव छात्र सभा जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी प्रधान प्रतिनिधि अनुज यादव सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव व यादव महासभा के जिला अध्यक्ष, अजय पाल जिला उपाध्यक्ष छात्र सभा, अजीत पाल, त्रिभवन पाल, जगदीश पाल, अनिल पाल, शिवकुमार पाल, संतोष पाल, सीताराम पाल, शिवम पाल, मनजेश पाल, धर्मपाल, भगवानदीन पाल, अभिषेक चौधरी, अनिल यादव, अजय यादव, लालजी पाल प्रमुख रूप से मौजूद थें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button