उत्तर प्रदेश

मछली पकड़ने गये शिकारी युवक का यमुना में उतारात मिला शव।


*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट,रामप्रकाश शर्मा। 05 जून 2025*
*#अयाना औरैया।*  थाना क्षेत्र के खेराडांडा स्थित यमुना नदी में शुक्रवार सुबह एक शिकारी का शव पानी में उताराता मिला। वह बुधवार शाम को घर से यमुना नदी में मछली पकड़ने के लिए निकला था। लापता होने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।
       जालौन जिले के कुठौंद थाना के गांव सिलउआ जागीर निवासी मनोज निषाद 37 यमुना नदी से मछली पकड़कर परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार सुबह खेराडांडा निवासी मामा राजकुमार ने उसका शव नदी में उताराता देखा। राजकुमार ने बताया कि मनोज बुधवार शाम को अपने बेटे लवकुश के साथ जालौन जिला की सीमा में मछली पकड़ने आया था। बुधवार शाम को मछली आढ़त पर बेचने के बाद उसने बेटे घर भेज दिया था। इसके बाद वह दोबारा नदी में जाल ड़ालने गया था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की तो नदी किनारे उसका मोबाइल, जूते व डोंगी पड़ी मिली। इसपर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह उसका शव पानी में उतराता मिला। अनहोनी पर पत्नी हीरावती, बेटा लवकुश, अंकुश, बेटी रक्षा, रेखा , पिता रामकिशुन रोने लगे। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button