उत्तर प्रदेश

सेंगनपुर में भागवत और राम कथा आयोजन

Breaking


भव्य कलश यात्रा के साथ, 7 दिनों तक चलेगा आयोजन
जीटी 7 रामजी पोरवाल संवाददाता तहसील ब्यूरो औरैया/अजीतमल रिपोर्ट। 15 मई 2025
अजीतमल,औरैया,  तहसील क्षेत्र के सेंगनपुर गांव में स्थित काली माता मंदिर पर बुधवार को भागवत और राम कथा का आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। यात्रा गांव के प्रमुख स्थानों से होते हुए यमुना नदी तक पहुंची। महिलाओं ने यमुना से कलशों में जल भरा। कथा पंडाल में आचार्य जयनारायण त्रिवेदी और देवेंद्र दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना की। आयोजकों के अनुसार, 20 मई 2025 तक दोपहर 1 से 5 बजे तक आचार्य जयनारायण त्रिवेदी भागवत कथा का व्याख्यान करेंगे। रात 8 से 10 बजे तक आचार्य देवेंद्र दुबे राम कथा सुनाएंगे।कार्यक्रम का समापन 21 मई 2025 को भंडारे के साथ होगा। इस अवसर पर परीक्षित ऊषा देवी, रामकुमार दुबे, देवेंद्र त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, कोके दुबे, छट्टू कल्लू दुबे, नंदू सेंगर, पलटू पहलवान, पप्पू दीक्षित, गगन यादव, यश, नितिन दुबे, सेलू दुबे, पवन तिवारी, अरुण शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में भागवत प्रेमी महिला पुरुष और बच्चें मौजूद रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button