उत्तर प्रदेश

राज्यसभा सांसद ने जनसुनवाई कार्यक्रम में जनता की समस्याओं को सुना*

औरैया


संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण करने के दिए निर्देश*
*पिंक महिला हेल्प डेस्क चैंबर का लोकार्पण भी किया*

*ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम सहायल/लहरापुर,औरैया संवाददाता राकेश कुमार दुबे*

औरैया जिले की बिधूना विधानसभा के मण्डल सहायल की जनता व कार्यकर्ताओं की शिकायत  व समस्याओं को सुनने हेतु व त्वरित निस्तारण हेतु जनसुनवाई कार्यक्रम आज कस्बा सहायल के खेल ग्राउंड में सांसद गीता शाक्य के द्वारा तथा स्थानीय थाने में सांसद निधि से निर्मित पिंक महिला हेल्प डेस्क चेंबर का लोकार्पण भी किया *राज्यसभा सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष  गीता शाक्य आज सहायल मंडल व बिधूना विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं तथा जनता की समस्याएं, शिकायतें, जनसुनवाई कार्यक्रम में लगभग 3 घंटे रहकर सुनी तथा विधानसभा के विभागीय अधिकारियों द्वारा त्वरित निस्तारण भी करवाया इस कार्यक्रम में विद्युत विभाग का कोई भी अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद नही रहा जिससे विद्युत बिल सहित अन्य विद्युत संबंधी शिकयत कर्ताओं को मायूस ही लौटना पड़ा सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग संबंधित आई अधिकांश ग्रामों में नालियों की सफाई तथा ब्लॉक सहार के कई ग्रामों की फीडिंग न होने के कारण पेंशन संबंधी शिकायतें आई  कार्यक्रम में  सीओ महेंद्र प्रताप सिंह एसडीएम गरिमा सोनकिया खण्ड विकास अधिकारी राजनारायण पाण्डेय सहायल थानाअध्यक्ष अजय कुमार सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी तथा जिले के भाजपा पदाधिकारी जिला अध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, महामंत्री कुलदीप दुबे, सहायल मण्डल अध्यक्ष सोनू मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि अनुराग त्रिपाठी, बिधूना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आदर्श ठाकुर, अछल्दा ब्लाक प्रमुख शरद राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक दोहरे,सहायल मण्डल उपाध्यक्ष राजू कुशवाहा, सहायल मंडल प्रभारी सर्वेश भदोरिया, मंडल महामंत्री रविंद्र सेंगर, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र सिंह चौहान, अजय शुक्ला, गुड्डू सिंह राजावत, श्यामू सिंह राजावत, सर्वेश पाल प्रधान सहित सैकडों कार्यकर्ता व जनता उपस्थित रही।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button