नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी

Breaking
*मामला कंचौसी के बीच बस्ती में वारदात को दिया गया अंजाम*
*पुलिस बनी रही अनजान*
*ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी कानपुर देहात उप्र. तहसील ब्यूरो रिपोर्ट राजेन्द्र प्रताप सिंह*
जहां योगी सरकार मैं अपराधियों पर धर पकड़ और इनकाउंटर करके पूर्ण रूप से अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है वहीं कस्बा कंचौसी में रेलवे स्टेशन के निकट एक चूड़ी की दुकान पर लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना की आज तक रिपोर्ट तक नही लिखी गई।
ग्राम लछियामऊ निवासी उमेश कुमार ने चौकी कंचौसी बाजार कानपुर देहात में एक प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें यह उल्लेख किया गया की दिनांक 29/3/2025 को शाम करीब 5.30 बजे जब उसकी पुत्री उम्र16 वर्ष कंचौसी रेलवे स्टेशन के निकट झल्लू चूड़ी वाले की दुकान पर चूड़ियां खरीद रही थी,तभी सत्यम पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम लछियामऊ पुत्री को भद्दी भद्दी गालियां देने लगा की तू अब मुझे फोन क्यों नही करती । जब पुत्री ने इसका विरोध किया तो सत्यम पुत्री को लात घूंसौं से मारने लगा , चूड़ी की दुकान के अंदर घसीट कर ले गया और अश्लील हरकतें की ओर तन के कपड़े भी फाड़ दिए ।112 पर काल करने पर पुलिस आई ,सत्यम को पकड़ कर छोड़ भी दिया। धीरे धीरे वहां लोग जमा होने लगे और मौका पाकर सत्यम वहां से मोटर साइकिल लेकर भाग गया और यह धमकी देकर गया की यदि किसी से शिकायत की तो जान से मार देंगे। पिता द्वारा थाना मंगलपुर में प्रार्थना पत्र दिया गया है,इस संबध में एसएचओ मंगलपुर ने बताया कि पीड़ित का प्रार्थना पत्र मिला है,कंचौसी चौकी इंचार्ज को जांच सौंपी गई है,जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।






