उत्तर प्रदेशलखनऊ

सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक के द्वारा प्रशंसा पत्र अंग वस्त्र भेंट कर विदाई दी गई

पुलिस विभाग से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को पुष्प-माला, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र, व उपहार भेंट कर अच्छे स्वास्थ एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाय़ें देते हुये विदाई दी गई।

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात 31.07.2023

जनपद कानपुर देहात में तैनात कुल 11 पुलिसकर्मी, क्रमश: 1- निरी0 नागरिक पुलिस राजीव, 2. निरी0 नागरिक पुलिस माया प्रसाद, 3. उ0नि0 परिवहन राजकुमार पाण्डेय, 4. उ0नि0 नागरिक पुलिस राजेश कुमार, 5. उ0नि0 नागरिक पुलिस अवधेश कुमार, 6. उ0नि0 नागरिक पुलिस राजीव कुमार तिवारी, 7. उ0नि0 नागरिक पुलिस कौशलेन्द्र बहादुर सिंह, 8. उ0नि0 नागरिक पुलिस सुरेशचन्द्र, 9. उ0नि0 नागरिक पुलिस अव्वल सिंह, 10. मु0आ0चालक नत्थूराम यादव, 11. लीडिंग फायर मैन रामसेवक अधिकारी/कर्मचारीगण अपनी-अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस कार्यालय कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात बी बी जी टी एस मूर्ति द्वारा उपरोक्त सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्प-माला, प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र, व उपहार भेंट कर अच्छे स्वास्थ, खुशहाल जीवन एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक महोदय कानपुर देहात द्वारा सम्मानपूर्वक विदा किया गया। इस दौरान अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व परिवारीजन मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button