उत्तर प्रदेश

बीघापुर ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह समारोह का हुआ आयोजन

औरैया


ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव ब्यूरो
फुन्नी त्रिपाठी

उन्नाव बीघापुर विकासखंड में तीन ब्लॉक और नगर पंचायत के जोड़ों को विधायक ने दिया आशीर्वाद

बीघापुर में 49 जोड़ों का सामूहिक विवाह

बीघापुर ब्लॉक परिसर में आज एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 49 जोड़ों ने विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। यह कार्यक्रम तीन ब्लॉक – बीघापुर, सुमेरपुर और सिकंदरपुर कर्ण के साथ-साथ नगर पंचायत बीघापुर के लिए संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।

विवाह में शामिल जोड़ों का ब्लॉकवार विवरण इस प्रकार रहा – सिकंदरपुर कर्ण से सर्वाधिक 19 जोड़े, सुमेरपुर ब्लॉक से 15 जोड़े, बीघापुर ब्लॉक से 13 जोड़े और नगर पंचायत बीघापुर से 2 जोड़े शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्नाव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन सिंह व भगवंत नगर के विधायक आशुतोष शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को वैवाहिक सामग्री भेंट की और उनके सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।

समारोह में बीघापुर तहसील के उपजिलाधिकारी रणवीर सिंह और खण्ड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी बीघापुर ब्लॉक प्रमुख पुष्पा पासवान बीघापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश सिंह बीघापुर ब्लॉक प्रमुख पति पवन पासवान भोले सिंह प्रधान बैयगुलाल खेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दिलीप बाजपेई सहित ब्लॉक के समस्त कर्मचारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह आयोजन समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक सराहनीय पहल साबित हुई।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button