उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित हुआ स्वागत समारोह

जनपदीय उपाध्यक्ष महिला पद की कमान रूपा मिश्रा के हांथ
ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क, 0006
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
06 अप्रैल 2023
शिवली कानपुर देहात
विगत 26 मार्च 2023 को इटावा में सम्पन्न हुए अधिवेशन में निर्वाचित हुए पदाधिकारियों का स्वागत करने हेतु अकबरपुर वी. आर. सी. में स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अशोक सिंह रजावत द्वारा की गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत माह में सम्पादित इटावा अधिवेशन में निर्वाचित हुए महामंत्री प्रमोद कुमार पान्डेय, उपाध्यक्ष संजय वर्मा, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष हंसराज सोनकर, संयुक्त मंत्री बसंत कुमार, संयुक्त मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह, संयुक्त मंत्री श्यामनारायण कटियार तथा संयुक्त मंत्री शोभित शुक्ला का जोरदार स्वागत किया गया| इस अवसर पर कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक भी आहूत की गई जिसमें संगठन के प्रति निष्ठा, लगन, त्याग और समर्पण को दृष्टिगत कर भविष्य में भी संगठन के प्रति सकारात्मक भाव रखने की अपेक्षा के साथ पुरस्कृत करते हुए जनपदीय उपाध्यक्ष महिला के पद पर सहायक अध्यापिका रूपा मिश्रा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया | आज के आयोजित हुए कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संजय सचान ने किया तथा कोषाध्यक्ष राहत अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निरुपम तिवारी, दिनेश चतुर्वेदी, शैलेश त्रिपाठी, विकास सिंघल, पियूष मिश्र, रूपा मिश्रा, सलिल द्विवेदी, रामनरेश पाल, सतीश संखवार, जयपाल सिंह, भूपेंद्र वीरसिंह पाल, विष्णु पाल, अनुराग श्रीवास्तव, चंद्र वीर पाल आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे |