ग्राम पंचायत जैतापुर में कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित ।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समाजसेवी अनुज यादव के द्वारा हुआ कार्यक्रम* *जीटी-7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 24 जनवरी 2025* *#औरैया।* विकासखंड औरैया क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैतापुर में शुक्रवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वरिष्ठ समाज सेवी अनुज यादव के द्वारा गांव में ही जरूरतमंद लोगों को सर्दी से बचाने के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जरूरतमंद गरीब, असाहाय, निराश्रित लोगों को कंबल प्रदान किए गयें। कंबल पाकर जरूरतमंद लोगों ने खुशी का इजहार किया। . विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैतापुर में आज शुक्रवार को वरिष्ठ समाजसेवी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनुज यादव ने कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद गरीब, असाहाय व निराश्रित लोगों को सर्दी से निजात दिलाने के लिए कंबल प्रदान कियें। कंबल प्राप्त करने के बाद मौजूद लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए समाजसेवी अनुज यादव की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी अनुज यादव ने कहा कि राजनीतिक दलों एवं समाजसेवियों को हर समय गरीबों की इमदाद के लिए तत्पर रहना चाहिए। गरीब, निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करना राजनीतिक दलों एवं समाजसेवियों को फर्ज एवं कर्तव्य होना चाहिए। गरीबों की सेवा सच्चे अर्थों में ईश्वर की सेवा है इसे दृष्टिगत रखते हुए सक्षम व्यक्तियों को मदद अवश्य करनी चाहिए। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान अभिषेक यादव, रामजी, रामप्रकाश पाल, हिमांशु पाल के साथ गांव के संभ्रांत लोग मौजूद रहें।