उत्तर प्रदेशलखनऊ
आसमानी रिमझिम बारिश ने किसानों के चेहरों पर लादी खुशियां वातावरण अचानक हो गया ठंडा।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
14 सितंबर 2022
सिकंदरा कानपुर देहात। आज सुबह से होने वाली आशमानी रिमझिम बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशियां लादी। वहीं पर पितर पक्ष के चलते हुए रिमझिम बारिश पारिवारिक पुरखों को कुदरती तौर पर जल दान करने का काम कर रहे हैं। प्राप्त खबरों के अनुसार सिकंदरा तहसील क्षेत्र का किसान खेत में खड़ी फसलों को बारिश के लिए आतुर देखकर काफी परेशां नजर आ रहा था। लेकिन आज सुबह से ही रिमझिम बारिश के दौर ने किसानों के चेहरे पर खुशियों की झोली लादी। जबकि वहीं पर 1 सप्ताह से आम जनमानस भीषण उमस से परेशान था। लेकिन रिमझिम बारिश ने वातावरण ठंडा कर दिया। जिससे आम नागरिक सुकून की जिंदगी का एहसास करेगा।






