उत्तर प्रदेश

जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से हत्या का एसपी ने किया खुलासा,दो अभियुक्त गिरफ्तार

औरैया


*शम्भू और प्रियांशु ने जमीन विवाद में की सहदेव सिंह की निर्मम हत्या*

*हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद, मुख्य आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मामले*
*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट राम प्रकाश शर्मा। 21 जनवरी 2025*
*#औरैया।*  पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के पर्यवेक्षण में व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना अयाना पुलिस ने ग्राम जगतपुर में हुई हत्या का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। 5 जनवरी 2025 की शाम सहदेव सिंह उर्फ पप्पू अपने खेतों की फसल की रखवाली के लिए गए थे, जिनका शव 6 जनवरी को खेत की मेड़ पर पड़ा मिला। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी, जिसके आधार पर थाना अयाना में मुकदमा दर्ज किया गया था।
     जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस टीम और मुखबिर की सूचना पर 21 जनवरी को जगतपुर मई नाला पुलिया के पास से शम्भू उर्फ शायल यादव (22 वर्ष) और प्रियांशु उर्फ योगेश (18 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में शम्भू ने जमीन विवाद और खेत की मेड़ काटने को लेकर सहदेव सिंह से हुए विवाद को हत्या का कारण बताया। शम्भू ने अपने मित्र प्रियांशु के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से सहदेव सिंह की हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया। अभियुक्त शम्भू पहले भी अपराध के मामले में संलिप्त रहा है। गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी अयाना विनोद राजपूत और स्वाट व सर्विलांस टीम के प्रभारी राजीव कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों ने सहयोग किया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button