प्रभारी मंत्री ने बाढ़ क्षेत्र के ग्राम सिकरोड़ी का किया निरीक्षण

Breaking
*पीड़ितो से बातचीत कर हर सम्भव मदद करने का दिया अश्वासन*
*जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट राम प्रकाश शर्मा। 05 अगस्त 2025*
*#अजीतमल,औरैया।* मंगलवार को तहसील क्षेत्र के बाढ प्रभावित गॉव सिकरोड़ी पहुची जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने जहां गॉंव का निरीक्षण किया, वही बाढ़ शिविरो से अपने अपने घर पहुंचें बाढ़ पीडितों से बातचीत कर उनके दुःख दर्द को सुना। गॉंव के बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि उनकी फसल नष्ट हो गयी है, तथा घरों में दरारे आदि आ गयी है, तथा सामान खराब हो गया है। हर वर्ष उनको ये बाढ़ का दंश झेलना पड़ता है। जिससे वह लोग बहुत परेशान होते हैं। ग्रामीणों ने उन्हें ऊंची जगह पर बसाये जाने की मांग की है। .बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर प्रभारी मंत्री ने मकानों में कोई टूट फूट हुई है, उसका सर्वे करवाये जाने तथा लेखपाल द्वारा किसानों की हुई फसल बर्बाद का सर्वे कराये जाने के आदेश दिये, वही ग्रामीणों की ऊंचे पर बसाये जाने की मांग पर उन्होने लेखपाल को जगह चिन्हित करने केे आदेश दिये। उन्होंने ग्रामीणो को बताया कि मुख्यमंत्री से बात कर उन्हे शीघ्र ही ऊंचे जगह पर बसाया जायेगा। उन्होंने कहा किसी भी बाढ़ पीड़ित को परेशान नही होना है। जिसका घर गिरा है उसे घर मिलेगा। जिसकी खेती की फसल वर्वाद हुई है उसे फसल का मुआवजा मिलेगा तथा भोजन, नास्ता, वैक्सिन दवा, आदि की पूरी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि जो बाढ़ आपदा है। उसे खत्म तो नही कर सकती है, लेकिन सरकार उनके साथ है। किसी भी प्रकार की समस्या नही होने दी जायेगी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल सहित प्रधान, लेखापल एवं तहसील के कर्मचारी मौजूद रहें।






