राशन डीलर पर खाद्यान्न नहीं देने का लगाया आरोप,की शिकायत

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 21 दिसंबर 2024*
*#अजीतमल,औरैया।* तहसील क्षेत्र के असेवा गाँव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मिड-डे मील पर संकट छाया है। डीलर पर राशन न देने का आरोप है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान ने तहसील दिवस पहुंचकर उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर खाद्यान्न दिलाने या एमडीएम बंद कर दिये जाने के आदेश दिये जाने की गुहार लगाई है। ग्राम प्रधान नाथूराम और इंचार्ज प्रधानाध्यापक निर्मल द्विवेदी ने संयुक्त रूप से प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 2023 में राशन डीलर ने खाद्यान्न नही दिया। 2022 के दिये राशन मे ही सन् बदलकर 2023 कर ली। सन् 2024 में सिर्फ 03 महीने का राशन दिया। उप जिलाधिकारी गरिमा सोनकिया ने बताया कि पूर्ति विभाग को मामले की जांच के आदेश दिये गये हैं। रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।