उत्तर प्रदेश

डीएम व एसपी ने चिचोली अस्पताल का किया निरीक्षण – स्वास्थ्य सेवाओं समेत अन्य व्यवस्थाओं को देखा,किया निर्देशित

जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, प्रदेश हेड संपादक डॉक्टर धर्मेंद्र गुप्ता। 16 नवंबर 2024 #औरैया। जिलाधिकारी डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने 100 शैय्या जिला चिकित्सालय चिचोली का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य व्यवस्थाएं देखी और संबंधितों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य सेवाओं को जरुरतमंदों को हर संभव प्रयास कर बेहतर सेवाएं उपलब्ध करायें जिससे आने वाले रोगियों को सही व त्वरित लाभ मिले और वह स्वस्थ होकर वापस जाकर अपना स्वस्थ्य जीवन जी सके। उक्त द्वय अधिकारियों ने चिकित्सालय पहुंचकर एसएनसीयू वार्ड की व्यवस्थाएं देखी और निर्देशित किया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण कराये जिससे किसी को कोई भी असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि फायर सिस्टम को समय रहते संचालित करने के लिए नियमानुसार कार्यवाही करके अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर संचालन सुचारू कराये। उन्होंने चिकित्सालय परिसर की साफ-सफाई करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित संबंधित डॉक्टर आदि उपस्थित रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button