उत्तर प्रदेशलखनऊ

सपाइयों ने डिंपल यादव का 45 वां जन्मदिन भारी धूमधाम से मनाया

बिधूना नगर पंचायत की संभावित प्रत्याशी माला गुप्ता ने सैकड़ों गरीबों को बांटे कंबल

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।

बिधूना,औरैया। बिधूना कस्बे के श्रृंगारिका मैरिज गार्डन में रविवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी एवं सपा की मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव का 45 वां जन्मदिन सपाइयों द्वारा भारी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर केक काटे जाने के साथ कार्यक्रम संयोजक सपा नेत्री एवं नगर पंचायत बिधूना की अध्यक्ष पद की संभावित प्रत्याशी माला गुप्ता पत्नी चुनमुन गुप्ता द्वारा सैकड़ों गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल बांटे जाने के साथ क्षेत्र के समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रचना सिंह ने सांसद डिंपल यादव के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि सपा सांसद डिंपल यादव ने सामाजिक आंदोलन की विचारधारा को आगे बढ़ाने के साथ सामाजिक समरसता की मजबूती व सामाजिक असमानता मिटाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने सपा नेत्री माला गुप्ता के सामाजिक कार्यों की भी सराहना की। इस मौके पर पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का ने सपा सांसद डिंपल यादव के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि एकमात्र समाजवादी विचारधारा ही देश में सामाजिक असमानता मिटाने के साथ समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए संघर्ष कर रही है और यही कारण है कि आज सपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बिधूना में लगातार समाज सेवा में योगदान दे रही माला गुप्ता ने नगर की जनता का दिल जीत लिया है और यही कारण है कि नगर की जनता का उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है।
हइस मौके पर नगर पंचायत बिधूना की सपा की संभावित प्रत्याशी माला गुप्ता ने सांसद डिंपल यादव के चिरायु होने की ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि सपा ने सदैव गरीबों किसानों मजदूरों शोषितों वंचितों व्यापारियों के हक अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी है और इसी के चलते वह भी अपने सीमित संसाधनों से गरीबों की यथासंभव मदद करने के लिए संकल्पित हैं। सांसद डिंपल यादव के जन्म दिवस समारोह के मौके पर सपा विधायक रेखा वर्मा, लज्जाराम शर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, सुमन दिवाकर, अशोक कठेरिया, सुशील राजपूत, ध्यान सिंह यादव, उमा सिंह यादव, लायक सिंह सेंगर, जिला पंचायत सदस्य कल्लू यादव, चुनमुन गुप्ता, रेनू गुप्ता, विनोद कुमार, सभासद अरविंद यादव, सुरेंद्र यादव, नरेश यादव, धप्पी यादव, राजेश प्रताप सिंह यादव, धनदेवी यादव, छत्रपाल सिंह वर्मा, प्रमोद यादव, पिंकी, शिवम यादव, विपिन यादव, राम खिलावन यादव, मोरध्वज दिवाकर, रामपाल सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव, जय नरेश यादव, प्रधान बलदेव यादव, नीरज गुप्ता आदि प्रमुख सपा नेताओं ने भी सांसद डिंपल यादव के दीर्घायु होने की कामना करते हुए सपा की जनहितकारी नीतियों की सराहना की।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button