उत्तर प्रदेश

जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चुने गए 5 होनहार छात्र


*नगर संसाधन केंद्र पर विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, 5 होनहार बच्चों का चयन*
*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 09 अक्टूबर 2024*
*#औरैया।* नगर संसाधन केंद्र पर नगर क्षेत्र के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृत्त का विकास करने, प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान, गणित एवं प्रोद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अन्तर्गत नगर संसाधन केंद्र परिसर में विज्ञान आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के सभी उच्च प्राथमिक व कंम्पोजिट विद्यालय से विद्यालय स्तर पर चयनित तीन तीन होनहारों ने प्रतिभाग किया।
     कार्यक्रम का प्रारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अजय विक्रम सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर बीईओ अजय विक्रम सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास होता है जो कि जीवन के सभी क्षेत्रों में बच्चों की सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। प्रथम व द्वितीय चरण  की क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमे जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए 5 होनहार छात्रों का चयन हुआ। इस मौके पर एसआरजी सुनील दत्त राजपूत ने बच्चों को मोटिवेट करते हुए उन्हें जनपद स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। फाइनल राउंड में 5 अव्वल आये बच्चों में यूपीएस नारायणपुर से कृष्णा, गुनगुन व चाहत, यूपीएस खांडेराव तालाब से ओम जी, यूपीएस जे पी पढ़ीन दरवाजा से प्राची है। अव्वल आये बच्चों को बीईओ अजय विक्रम सिंह, एसआरजी सुभाष रंजन दुबे, सुनील दत्त राजपूत द्वारा सम्मानित किया गया। एसआरजी सुभाष रंजन दुबे ने बताया कि विज्ञान क्विज प्रतियोगिता दो चरणों में पहले चरण में लिखित परीक्षा एवं द्वितीय चरण में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  पांच बच्चों का चयन जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए किया गया। इन बच्चों के एसएमसी खाते में तीन 3000 रुपए की धनराशि और मेडल प्रदान किए गए। इस मौके  सहायक अध्यापक साधना कुमारी, शमीम अहमद, तसनीम फातिमा, रवींद्र कुमार के साथ नगर संसाधन केंद्र से विशाल त्रिपाठी, अनिल पाण्डेय, मुकेश कुमार, मुलायम सिंह सहित बच्चें मौजूद रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button