उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की मासिक बैठक हुई संपन्न

जीटी-7, सुशील कुमार विश्वकर्मा संवाददाता दिबियापुर औरैया।
7 जनवरी 2024

#दिबियापुर,औरैया।

रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद औरैया की मासिक बैठक पंडित रामचंद्र दीक्षित की अध्यक्षता में नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अग्निहोत्री प्रधानाचार्य एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव ब्राह्मण बृजकिशोर तिवारी एवं विशिष्ट अतिथियों में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुशील कुमार दुबे,जीत कुमारी दुबे, पदम नारायण तिवारी,जिलाध्यक्ष पंडित विष्णु दत्त शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष योगेश त्रिपाठी ने ब्राह्मण हित पर चर्चा और चिंतन कर सभी लोगो को एकजुट रहने की अपील की।
प्रदेश सचिव पंडित ब्रजकिशोर तिवारी ने समस्त पदाधिकारियों को संगठन में उनके कार्य और अधिकार बताएं और कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल करते हुए संगठन का विस्तार करें। प्रदेश संयोजक राजेश कुमार अग्निहोत्री ने कहा की हम सभी लोग मिलकर संगठन को विशाल ऊंचाइयों तक ले जाएंगे जिसके लिए सभी पदाधिकारी एक दूसरे का सम्मान करें और अपने उच्च पदस्थ पदाधिकारी की बात माने वही व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुशील दुबे ने कहा की सरकार व्यापारियों पर अनावश्यक कार्य न लगाए और कोई ऐसा काम न करें जिससे व्यापारी वर्ग टूट जाए। जिला अध्यक्ष पंडित विष्णु दत्त शुक्ल ने सबको साथ लेकर चलने की बात कही। बैठक में पच्चीस सदस्यों वाली गौ सेवा समिति का गठन किया गया जिसका अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे को बनाया गया यह समिति गौ सेवा रथ चलाने में सहयोग करेगी और दिबियापुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकलने वाली शोभा यात्रा की समिति में संयोजक अरुण त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्य ,राजेश कुमार अग्निहोत्री प्रधानाचार्य ,एडवोकेट आकाश मिश्रा एवं अंकुर तिवारी व कोषाध्यक्ष कमलेश दुबे ,सह कोषाध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश तिवारी को बनाया गया। बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन अरुण त्रिपाठी ने किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button