उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुस्लिम समुदाय के लोग भाजपा में हुए शामिल किया गया स्वागत

अटल मिशन मोदी अगेन के तत्वावधान में पदाधिकारियों ने उठाया कदम

जीटी- 70017 राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
3 मार्च 2023

*औरैया।

भाजपा अटल मिशन मोदी अगेन के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर विगत दिवस बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भाजपा में शामिल हुए और भाजपा की नीतियों की सराहना की इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने शामिल होने वाली मुस्लिम समाज के लोगों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। संगठन के जिला अध्यक्ष ने इस अवसर पर सनातन धर्म को लेकर अपने वक्तव्य दिए।
भारतीय जनता पार्टी अटल मिशन मोदी अगेन की प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शुक्ला के निर्देश पर संगठन की जिला अध्यक्ष रविंद्र उर्फ लल्ला तिवारी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय की कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए शामिल हुए। इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के हित में तमाम योजनाओं को जलाकर काम कर रही है इसी के चलते भाजपा ने किसान एवं युवाओं की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए तमाम लाभकारी योजनाओं को संचालित किया है जिसका लाभ किसान एवं युवाओं को मिल रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सनातन धर्म देश का प्राचीन धर्म है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करना चाहिए। अल्पसंख्यक पोस्ट के जिला अध्यक्ष जगनू खांन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ग पर ध्यान दे रही है, जिससे देश का विकास हो रहा है। सनातन धर्म से उन्हें किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है। इसी के चलते मुस्लिम समुदाय के लोग भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। कहां की हम सभी लोग भाजपा को देश की उन्नति के लिए आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। आगे कहा कि भाजपा सरकार में कानून का राज कायम हुआ है। जनता के लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। देश की खुशहाली और अमन चैन के लिए हर वर्ग को भाजपा के साथ रहना जरूरी है। भाजपा में शामिल होने वाले वारिश, निहालुद्दीन, शानूदीन, दानिश, खालिद, सलाम, कासिम, इकबाल, अनस, जगनू खांन, मुस्लिम, शाकिर, मुकीम, चांद बाबू व मुन्ना खां आदि ने भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की है। इसके अलावा शामिल होने वाले सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सनातन धर्म को सही ठहराते हुए भाजपा की नीतियों की सराहना की है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button