*राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष का जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 13 सितंबर 2024*
*#औरैया।* एनडीए गठबंधन की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व विधायक रामाशीष राय का शुक्रवार को औरैया जिले में आने पर जिलाध्यक्ष सागर शुक्ला एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंडी समिति के सामने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। उसके उपरांत हांडी हाउस रेस्टोरेंट में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का माला, पगड़ी, बुके व शाल पहनाकर स्वागत वा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान कानपुर महानगर अध्यक्ष उस्मान अली , श्री महंत सत्यप्रकाश दास, श्री कृष्ण दुबे एड, अभिषेक पाण्डेय एड, मोहनीश पाण्डेय, तान्या शर्मा एड, राहुल सोनी, सौरभ पाण्डेय एड, विवेक कश्यप, आकाश मिश्रा, दीपांकर मिश्रा एड, योगेंद्र सिंह, आर्यन मिश्रा, कार्तिक कुशवाहा, मोहित शर्मा एड, अंकित तिवारी, शिवम शंखवार, प्रशांत तिवारी, बेटू शर्मा, सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता रहे।