उत्तर प्रदेशलखनऊ

कानपुर देहात पुलिस को मिली बडी सफलता

महिला की शिकायत पर चल रहा वांछित अपराधी गिरफ्तार

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात
16.02.2023*

कृपया अवगत कराना है कि अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्री आलोक कुमार सिंह व पुलिस महानिरीक्षक रेन्ज कानपुर श्री प्रशान्त कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम वारंटी व वांछित की गिरफ्तारी के क्रम में क्षेत्राधिकारी डेरापुर श्री रविकांत गोंड के नेतृत्व में थाना डेरापुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये महिला सम्बन्धी अपराध में दिनांक 13.02.2023 को मु0अ0सं0 20/2023 धारा 313/323/376/452/506 भादवि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट बनाम 01 नफ़र नामजद अभियुक्त पंजीकृत किया गया था, जिसमें आज दिनांक 16.02.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त 1. उत्तम सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कपासी खुर्द थाना डेरापुर कानपुर देहात को मंगलपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 20/2023 धारा 313/323/376/452/506 भादवि0 व 3/4 पाक्सो एक्ट पंजीकृत है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय भेजा जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –

  • उत्तम सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कपासी खुर्द थाना डेरापुर कानपुर देहात।

गिरफ्तार करने वाली थाना डेरापुर पुलिस टीम-

  • श्री आदेश चन्द्र प्रभारी निरीक्षक थाना डेरापुर
  • का0 624 सुधांशु कुमार
  • म0का0 1268 मायावती
Global Times 7

Related Articles

Back to top button