उत्तर प्रदेश

पेट्रोल पंप मैनेजर की बाइक की डिग्गी से 2 लाख रुपए हुए पार

वारदात से मचा हड़कंप पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

*पेट्रोल पंप मैनेजर की बाइक की डिग्गी से 2 लाख रुपए हुए पार*

*वारदात से मचा हड़कंप पुलिस जांच पड़ताल में जुटी*

 

*पीड़ित ने जनता के सहयोग से एक संदिग्ध को पकड़ा*

*जीटी-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, राम प्रकाश शर्मा। 06 सितंबर 2024*

*#बिधूना,औरैया।* पेट्रोल पंप मैनेजर की बाइक की डिग्गी से बिधूना कस्बे के दुर्गा मंदिर के समीप अज्ञात उचक्कों ने 200000 रुपए से भरी पॉलिथीन को पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया है। पेट्रोल पंप मैनेजर बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था तभी समोसा खाने के दौरान हुई घटना। पीड़ित मैनेजर ने जनता के सहयोग से एक संदिग्ध की पहचान कर कोतवाली गेट पर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। .प्राप्त जानकारी के अनुसार बेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जगमोहन सिंह फिलिंग स्टेशन बांधमऊ के मैनेजर विश्व प्रताप सिंह शुक्रवार को पेट्रोल पंप से 200000 रुपए अपनी बाइक की डिग्गी में रखकर बिधूना स्थित बैंक में जमा करने आए थे, तभी अपराह्न लगभग 2:20 बजे वह बिधूना कस्बे के अछल्दा रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप अपनी बाइक खड़ी कर समोसा खाने लगे इतने में ही अज्ञात उचक्कों ने उनकी बाइक की डिग्गी से 200000 रुपए से भरी पॉलिथीन पार कर दी। घटना की जानकारी होते ही पेट्रोल पंप मैनेजर के होश उड़ गए आनन-फानन इसकी सूचना बिधूना कोतवाली पुलिस को दी गई जिस पर सीओ भरत पासवान निरीक्षक अपराध भूपेंद्र सिंह चौहान कोतवाली प्रभारी शंभू नाथ सिंह कस्बा प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गयें और मौका मुआयना करने के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में तो संदिग्ध पाए गयें। जिनकी जांच पड़ताल शुरू हुई और इसी के चलते पीड़ित पेट्रोल पंप मैनेजर विश्व प्रताप सिंह व उनके सहयोगियों द्वारा ग्राम कैथावा थाना बेला से एक संदिग्ध की पहचान कर उसे पड़कर बिधूना कोतवाली गेट पर पुलिस को सौंप दिया गया है। पकड़े गये संदिग्ध से एसओजी व पुलिस उससे पूछताछ के साथ अन्य लोगों को पकड़ने के प्रयासों में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक सीओ बिधूना भरत पासवान भी कोतवाली में पूछताछ में लगे हुए थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button