उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने जनसभा को संबोधित किया

जीटी-70017, राम प्रकाश शर्मा ब्यूरोचीफ औरैया।
09 मई 2023
#औरैया।
भारतीय जनता पार्टी की चुनावी जनसभा में सच्चिदानंद हर साक्षी महाराज उन्नाव सांसद का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। दयालपुर औरैया में नगर पालिका परिषद प्रत्याशी राजकुमार दुबे के समर्थन में मुख्य अतिथि साक्षी महाराज ने अपने संबोधन में कहा भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल है। कमल के फूल पर लक्ष्मी विराजमान होती है। जहां कमल फूल की विजय हुई वहां लक्ष्मी का आगमन होगा। लक्ष्मी आएगी तो नगर का विकास होगा। श्री महाराज ने कहा पहले भारतीय जनता पार्टी मंदिर वाली पार्टी कही जाती थी। मंदिर बनकर तैयार हो गया है। 2024 मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। आगे कहा कि समाजवादी पार्टी का काम लूट करना था तभी इसका नाम सपा पड़ा। आम जनता का सफाया करना इनका काम है। उनका नारा था खुली दुकान हमारी बंद दुकान तुम्हारी। गाड़ी में जितना बड़ा झंडा उस पर बैठता था उतना बड़ा गुंडा। लोधी राजपूत समाज की आबादीवाले मोहल्ले में संबोधित करते हुए कहा कि तुम्हारे समाज में गुलाब सिंह लोधी जैसे देश भक्त हुए वीरांगना अवंती बाई स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम महिला थी। 56 लोध राजपूत राजाओं को चूड़िया और और बिंदी भेजकर ललकारा था। कहा या तो हमारे साथ युद्ध में शामिल हो जाओ अन्यथा चूड़ियां पहन कर घर बैठ जाओ।
सभी राजाओं ने शहीद रानी अवंती बाई के साथ युद्ध किया युद्ध में 11 बार अंग्रेजों को पराजित किया गया लोधी राजपूतों ने हमेशा देश के विकास और शान की लड़ाई लड़ी भ्रष्टाचारियों को कभी साथ नहीं दिया उसी तरीके से औरैया में अनुसूचित तथा पिछड़ी जाति, सामान्य जाति की सीटों पर कब्जा करने वाले लोगों को सबक सिखाना है। औरैया में कमल का फूल खिला कर राजकुमार दुबे को भारी मतों से विजय बनाना। उन्होंने कहा जब मैं दयालपुर औरैया में घुसा तो सड़कों की हालत खस्ता देखकर मैंने पूछा प्रत्याशी से पूछा क्या सड़कें औरैया में ऐसी ही हैं। प्रत्याशी ने बताया अधिकांश यही स्थिति है। उन्होंने कहा विकास कराया जाएगा। पहले सैफई में दिन-रात बिजली रहा करती थी। मेरी सरकार ने ऐसी विद्युत व्यवस्था बनाई कि पूरे उत्तर प्रदेश में उत्तम व्यवस्था है। आगे महाराज ने कहा जब-जब होई धरम की हानि तब-तब नया अवतार होता है। गुंडों को सफाया करने के लिए बुलडोजर चलाया, बदमाशों गुंडों को जेल भेजा गया। देश की नासूर बनी 370 धारा को हटाकर भाईचारा कायम किया। नगर पालिका परिषद प्रत्याशी सहित 25 वार्ड के सभासदों को भी कमल फूल के निशान पर मोहर लगाकर बिजयी बनाने की अपील की। भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गोपी चरण वर्मा ने कहा कि औरैया के राजपूत समाज के लोगों कि मैंने भारतीय जनता पार्टी सरकार में बहुत मदद की वीरांगना अवंती बाई प्रतिमा लगवाने में मेरा विशेष योगदान रहा है, यदि यहां के प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाया गया तो विकास कार्यों को गति दी जाएगी। दबने और डरने की कोई बात नहीं है। सरकार हमारे देश और प्रदेश में है। गुंडों को सबक सिखाने में का जज्बा अभी भी रखते हैं। नगर पालिका औरैया के पूर्व चेयरमैन अरविंद शुक्ला ने कहा कि कुछ जगहों पर शिलान्यास किए गये स्थानों की शिलान्यास तुड़वा कर अपने नाम से शिलान्यास लगवाए, विरोध होनेपर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के शिलान्यास को दोबारा लगाया गया। ऐसे कूटनीतिक भ्रष्ट लालची लोगों से बच के रहना है और सबक सिखाना है। वोट की चोट से इन्हें धराशाई करना है। जिससे ऐसे भविष्य में षड्यंत्र न कर सके। जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरी ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया पहले आप मतदान, फिर जलपान, फिर दूजा काम, मतदान के दिन समय व्यर्थ न जाने दें। समय से वोट डालकर अपने प्रत्याशी को विजयी बनाएं। कोई डरावे घमकावे तो हमें सूचित करें। भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका प्रत्याशी राजकुमार दुबे ने मोहल्ले वासियों से अपील करते हुए कहा कि दयालपुर मोहल्ले का भरपूर विकास कार्य कराया जाएगा। बच्चों को खेलयने के लिए खेल पार्क बनवाया जाएगा। यहां की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। आपकी उम्मीदों पर मैं खरा उतरूंगा। एक बार अवसर अवश्य प्रदान करें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, विनोद दुबे, राजेश आढतियां, प्रेमचंद राजपूत, प्रॉपर्टी डीलर जयकरण, मोहन दर्जी, श्यामू अवस्थी, विशाल शुक्ला, विशाल दुबे, माधव सिंह, सौरभ राजपूत, गुड्डू राजपूत, शुभम सिंह राजपूत, सुनील वाल्मीक, अरविंद कठेरिया, विपिन पोरवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल राजपूत जिला मीडिया प्रभारी भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया।