समस्त कार्यकर्ताओ के नाम सम्बोधन के कार्यक्रम में पहुंची जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शकुन सिंह

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शकुन सिह आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा नरेंद्र मोदी का देश के समस्त बूथ कार्यकर्ताओ के नाम संबोधन के कार्यक्रम के अंतर्गत गंगाघाट मंडल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची जहां उन्होंने उपस्थित कार्यकताओं के साथ माननीय प्रधानमंत्री के सजीव संवाद प्रसारण को सुना।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी,मंडल महामंत्री सुरेश तिवारी,अभिषेक तिवारी,जिला आईटी प्रमुख अवीनीश शुक्ला,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कुश सिंह,शिवेंद्र सिंह गोलू,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रत्यय गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए शकुन सिंह ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं को अपने बूथ को सबसे मजबूत करने के लिए संकल्पित होना चाहिए और आने वाले लोकसभा चुनाव के पहले अपनी मेहनत को दुगना कर देना है ताकि देश में एक बार फिर से मोदी जी की सरकार प्रचंड बहुमत से आए और हमारी मातृभूमि का परचम देश विदेश ऐसे ही बुलंद होता रहे और भारत देश दिन प्रतिदिन उन्नति के पथ पर ऐसे ही अग्रसर होता रहे।






