उत्तर प्रदेश

जेवरात नगदी से भरा बैग बिधूना पुलिस ने 1 घंटे के अंदर खोजा

जेवरात नगदी भरा बैग पाकर दंपति ने पुलिस प्रयास की सराहना की
जीटी -7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा। 04 जुलाई 2024
#बिधूना,औरैया।” अपनी पत्नी के साथ भांजे की शादी में शामिल होकर अछल्दा से ऑटो से बिधूना आए आए दंपति का जेवरात नगदी कपड़े से भरा बैग ऑटो में छूट गया और वह उतर कर कानपुर जाने वाली बस में बैठने के लिए चले गए और बाद में बैग ऑटो में रह जाने की जानकारी होने पर उनके होश उड़ गए। दंपति द्वारा आनन-फानन इसकी जानकारी बिधूना कोतवाली पुलिस को दी गई जिस पर निरीक्षक अपराध भूपेंद्र सिंह चौहान द्वारा पुलिस बल के साथ तत्काल उक्त ऑटो की तलाश कर 1 घंटे के अंदर नगदी जेवरात से भरा बैग सुरक्षित बरामद कर दंपति को सौंप दिया गया। बैग पाकर गदगद हुए दंपति ने पुलिस के प्रयास की सराहना की। .प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम मनावा थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात हाल निवासी रावतपुर कानपुर नगर निवासी अमरेश कुमार पुत्र राजाराम अपनी पत्नी बच्चों के साथ ग्राम पूरनपुर थाना अछल्दा में अपने भांजे की शादी में शामिल होकर वापस घर जाने के लिए ऑटो में सवार होकर बिधूना आए थे तभी बिधूना कस्बे के भगत सिंह चौराहे पर ऑटो से उतरने के बाद भूल से उनका सोने चांदी के जेवरात व नगदी व कपड़े से भरा बैग ऑटो में छूट गया और वह ऑटो से उतरकर कानपुर जाने वाली बस में बैठने चले गए तभी सवारी का बैग ऑटो में रखा देखकर ऑटो चालक उक्त सवारी का इंतजार करता रहा लेकिन जब कोई नहीं आया तो वह वहां से सवारियां लेने चला गया। जब दंपति को कुछ देर बाद नगदी जेवरात से भरा बैग ऑटो में छूटने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए उन्होंने ऑटो की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला बाद में इसकी सूचना तत्काल बिधूना कोतवाली पुलिस को दी गई जिस पर निरीक्षक अपराध भूपेंद्र सिंह चौहान कोतवाल बृजेंद्र सिंह सोलंकी सिपाही रोहित कुमार सिंह व विजयपाल सिंह द्वारा पीड़ित दंपति को ढांढस बंधाए जाने के साथ तत्काल उक्त ऑटो की तलाश में जुट गए और उक्त पुलिस कर्मियों द्वारा 1 घंटे के अंदर ऑटो में रखा नगदी जेवरात से भरा बैग सुरक्षित बरामद कर लिया और बाद में दंपति को सौंप दिया गया। बैग पाकर गदगद हुए दंपत्ति द्वारा पुलिस के प्रयास की भूरि भूरि सराहना की गई है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button