उत्तर प्रदेशलखनऊ

नगर में शांति भंग के आरोपी बने पत्रकार और दुकानदार।

ग्लोबल टाइम्स 7
डिजिटल न्यूज नेटवर्क
जिला प्रमुख बलिया
कृष्णा शर्मा
GT 70015

बलिया जनपद के रसड़ा से है जहां योगी की पुलिस की नजर में पत्रकार एवम दुकानदार भी अब बदमाश दिखने लगे है। पुलिस इतनी निरकुंश हो चुकी है की निकाय चुनाव में पुलिस ने दुकानदारों एवम पत्रकारों को शांति भंग करने के आरोप में आरोपी बना दिया है। श्री नाथ बाबा चौराहा जीप स्टैण्ड पर दर्जनों गांव एवम शहर के लोग अपनी दुकान लेकर जीविका चलाते है तथा अमर उजाला एवम आज का कार्यालय भी मौजूद है।

पुलिस ने दुकानदारों के साथ साथ पत्रकार संतोष कुमार सिंह और उमाकांत विश्वकर्मा भारतीय पत्रकार संघ अध्यक्ष रसड़ा को भी शांति भंग करने की आशंका में आरोपी बना दिया है। अभी भी रसड़ा नगर में कई ऐसे अराजक तत्व एवम नेता है जिन्हे पुलिस ने क्लीन चिट दे दिया है। और उनकी जगह पत्रकारों और दुकानदारों को शांति भंग किया आशंका में आरोपी बना दिया है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी मुहम्मद फहीम को इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा ऐसा है तो दिखवाता हु।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button