परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक का प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित होने पर किया अभिनंदन !

-उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित
ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल
इटावा-* उत्तर प्रदेश परिवहन निगम क्षेत्रीय प्रबंधक को वर्ष 2022 में प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य पर द्वितीय पुरस्कार मिलने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रतीक चिन्ह बुके देकर सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चैहान ने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक वी पी अग्रवाल को उनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य जिसमें प्रदेश में इटावा बस अड्डा की व्यवस्था एवं जनपद इटावा में कर्मचारियों द्वारा अच्छे कार्य करने पर उनको पुरस्कृत करने को प्रदेश सरकार ने अपनी नीति बनाया और प्रदेश भर के कर्मचारियों को अच्छे कार्य के लिए सम्मानित करना शुरू किया एवं वर्दी में रहने वाले इटावा के 95ः कर्मचारियों के कार्य को प्रदेश सरकार द्वारा सर्वोच्च मानते हुए प्रदेश में इटावा को दूसरा स्थान दिया गया है इटावा का मान बढ़ाने वाले ऐसे क्षेत्रीय प्रबंधक बी पी अग्रवाल का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल सम्मान करता है साथ ही यह घोषणा भी करता है कि जो भी अधिकारी अपने अच्छे कार्य से जनता की सेवा से इटावा का मान बढ़ाने का कार्य करेंगे उनको उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भविष्य में भी सम्मानित करता रहेगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष चैहान जिला संरक्षक हरिगोपाल शुक्ला व शहर अध्यक्ष ओमरतन कश्यप महिला नगर अध्यक्ष इटावा सुनीता कुश्वाहा युवा प्रदेश संगठन मंत्री अब्दुल जब्बार राईन् नगर उपाध्यक्ष अमिर हुसैन मौजूद रहे।






