उत्तर प्रदेशलखनऊ

तहसील प्रशासन सिकंदरा ने बाढ़ पीड़ितों को राशन सामग्री का किया वितरण

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
26 अगस्त 2022

सिकंदरा कानपुर देहात। परगनाधिकारी सिकंदरा पूनम गौतम एवं तहसीलदार सुभाष चंद्र यादव ने आज गांव गौहानी बांगर में स्वयं जाकर बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को शासन से मिलने वाली राहत सामग्री का वितरण किया। पीड़ितों को आलू,

बिस्कुट के पैकेट, चना के पैकेट मोमबत्ती आदि सामान का वितरण सैकड़ों पीड़ितों को किया गया। उल्लेखनीय है कि गांव की गलियों में यमुना नदी का भीषण जलभराव के कारण तहसील प्रशासन को नाव के सहारे घरों तक पहुंच कर वास्ते पीड़ितों को वितरण का कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर तहसील प्रशासन के अलावा अन्य ग्रामीण जन मौजूद थे। पीड़ितों ने राहत सामग्री पाकर राहत की सांस ली।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button