उत्तर प्रदेश

पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्तकर दी गई श्रद्धांजलि

Breaking

जीटी 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क टीम औरैया, कानपुर मंडलब्यूरो रिपोर्ट, रामप्रकाश शर्मा । 17 अगस्त 2025

                                  औरैया,  अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे बीच के वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार (निवासी- जगतपुर, मुरादगंज) अब नहीं रहे। उनका निधन संपूर्ण पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। अपने दशकों के पत्रकारिता जीवन में उन्होंने निष्पक्षता, सत्यनिष्ठा और साहस के साथ समाज के हर पहलू को उजागर किया। उनकी लेखनी ने अनगिनत लोगों को प्रेरित किया और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया। उनका जाना केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं, बल्कि पत्रकारिता के एक युग को  आघात पहुंचा है। इस दुःख की घड़ी में हम सभी उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति और सद्गति प्रदान करें और उनके परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें, विनम्र श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से आनन्द कुशवाहा, राम प्रकाश शर्मा, विवेक विश्नोई, प्रवेश चतुर्वेदी, अनिल राजपूत, रवि वर्मा (भाई जी) रोहित अवस्थी। हिमांशु गुप्ता, जिला प्रवेश क्लब अध्यक्ष सुनील गुप्ता, रवि दत्त तिवारी, चंद्रशेखर अग्निहोत्री, ऋतुराज दुबे, शशि मोहन गुप्ता, राजेश कश्यप, दीपक अवस्थी,हैप्पी श्रीवास्तव, श्याम किशोर शुक्ला, गौरव श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, हिमांशु दुबे, पुनीत कुमार, संजीव त्रिपाठी, संजू उर्फ श्री कृष्ण तिवारी, हरिओम तिवारी, श्याम सिंह कुशवाहा, हरगोविंद सेंगर, शिवेंद्र सेंगर, केके दुबे, मयंक पोरवाल आदि लोग रहें।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button